- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सस्ता हुआ Realme 12+...
प्रौद्योगिकी
सस्ता हुआ Realme 12+ 5G, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
Tara Tandi
8 April 2025 1:34 PM IST

x
Realme टेक न्यूज़ : Realme 12+ 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अमेजन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। इसके अलावा पुराना फोन देकर एक्सचेंज ऑफर से फोन सस्ते में अपना बना सकते हैं। आइए Realme 12+ 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme 12+ 5G Price & Offers
Realme 12+ 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 19,800 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि (8GB+256GB वेरिएंट) बीते साल मार्च में 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1250 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,550 रुपये हो जाएगी।
Realme 12+ 5G Specifications
Realme 12+ 5G में 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 67W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, और USB Type-C दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.95 मिमी, चौड़ाई 75.45 मिमी, मोटाई 7.87 मिमी और वजन 190 ग्राम है।
TagsRealme 12+ 5Gखरीदने फायदाbuying benefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





