प्रौद्योगिकी

स्मार्टफोन खरीदने से पहले पढ़ें: तीनों फ्लैगशिप फोन्स की सटीक तुलना

Tara Tandi
6 Oct 2026 4:43 PM IST
स्मार्टफोन खरीदने से पहले पढ़ें: तीनों फ्लैगशिप फोन्स की सटीक तुलना
x
नई दिल्ली: Vivo ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च किया है। अगर आपका बजट ₹70 हजार के करीब है और आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Vivo V80 के अलावा Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R भी इसी कीमत के आसपास मिल रहे हैं। यहां हम Vivo के इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की तुलना इसी बजट में आने वाले Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R से कर रहे हैं। Vivo V80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है।
कीमत
Vivo V80 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹62,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹69,999 है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹62,999 है। जबकि OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है।
डिस्प्ले
Vivo V80 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है।
बैटरी बैकअप
Vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी आती है। वहीं OnePlus 15R में 7400mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप
Vivo V80 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
फ्रंट कैमरा
Vivo V80 के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus 15R में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
प्रोसेसर
Vivo V80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G को ऑक्टा कोर Exynos 1680 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo V80 में एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। जबकि OnePlus 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Vivo V80 में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में जीपीएस, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। जबकि OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Next Story