- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Rainbow Six Mobile...
प्रौद्योगिकी
Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!
Tara Tandi
24 Feb 2026 8:05 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Ubisoft ने Tom Clancy's Tom Clancy's Rainbow Six Mobile को ग्लोबली पेश कर दिया है। यह फ्री टू प्ले टैक्टिकल शूटर अब Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर खेलने के लिए उपलब्ध है। गेम को Rainbow Six Siege के मोबाइल वर्जन के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें स्ट्रैटेजी और टीमवर्क पर खास फोकस रखा गया है। कंपनी के मुताबिक इसे खास तौर पर मोबाइल डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है, न कि सीधे PC या कंसोल वर्जन का पोर्ट।
ग्लोबल लॉन्च के साथ गेम का पहला फुल सीजन Operation Sand Wraith भी शुरू हो गया है। यह सीजन तय समय से एक हफ्ते पहले जारी किया गया है और इसमें डेजर्ट थीम जोड़ी गई है। नए कंटेंट के तहत Deimos नाम का नया Operator शामिल किया गया है। कंपनी के अनुसार Deimos में DeathMARK Tracker नाम की खास एबिलिटी दी गई है, जो मैच के दौरान एक विरोधी को मार्क कर वन ऑन वन डुअल जैसी स्थिति बना देती है, जो तब तक जारी रहती है जब तक किसी एक खिलाड़ी को बाहर न कर दिया जाए।
Rainbow Six Mobile का मुख्य गेमप्ले 5v5 प्लेयर वर्सेस प्लेयर मोड पर आधारित है, जिसमें Attack vs Defense फॉर्मेट मिलता है। अटैकर्स ड्रोन के जरिए जानकारी जुटाते हैं और दीवार, फर्श व छत को तोड़कर एंट्री करते हैं, जबकि डिफेंडर्स बैरिकेड, ट्रैप और कैमरा लगाकर एरिया को सुरक्षित रखते हैं। लॉन्च के समय Bomb, Bomb Rush और Team Deathmatch जैसे मोड उपलब्ध हैं। खिलाड़ी Quick Play, Ranked या Private मैच का ऑप्शन चुन सकते हैं।
गेम में 20 से ज्यादा Operators दिए गए हैं, जिनमें Ash, Mute और Dokkaebi जैसे नाम शामिल हैं। मैप्स में Bank, Border, Clubhouse, Oregon और Villa जैसे पॉपुलर लोकेशन के साथ Restaurant और Summit जैसे मोबाइल एक्सक्लूसिव मैप्स भी जोड़े गए हैं। नए खिलाड़ियों के लिए ऑनबोर्डिंग ट्यूटोरियल दिया गया है, जिससे वे गेम की टैक्टिकल गहराई को समझ सकें।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





