प्रौद्योगिकी

2024 में एप्पल-चिप प्रतियोगी को शिप करेगा क्वालकॉम

jantaserishta.com
1 March 2023 1:44 PM IST
2024 में एप्पल-चिप प्रतियोगी को शिप करेगा क्वालकॉम
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम अगले साल अपनी एप्पल सिलिकॉन-प्रतिस्पर्धी चिप शिप करेगी। एप्पलइंसाइडर ने सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया कि मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2023 में, क्वालकॉम के सीईओ और अध्यक्ष क्रिस्टियानो एमोन ने खुलासा किया है कि एप्पल आईफोन 16 में अपने स्वयं के 5जी मॉडेम का उत्पादन करेगा।
यह पूछे जाने पर कि नई चिप कब आ रही है, एमोन ने कहा, "हम शायद कुछ उपकरणों को देखेंगे जिनकी घोषणा 2023 में हो सकती है।"
उन्होंने कहा, "सबसे अधिक संभावना है कि आप 2024 में सीईएस में कई घोषणाएं देखने जा रहे हैं।"
नवंबर 2021 में, चिप बनाने वाली कंपनी ने प्रोसेसर की तत्कालीन एप्पल की एम1 सीरीज को प्रतिस्पर्धी बनाने की बात की थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि, आईफोन निर्माता ने तब से एम2 रेंज जारी की है और कई अफवाहों के अनुसार इस साल के अंत तक मैक में एम3 होगा।
पिछले महीने, यह बताया गया था कि क्वालकॉम एक नया चिपसेट विकसित कर रहा था जो कि एप्पल के एम-सीरीज प्रोसेसर के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story