- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- PS5 Pro की भारत एंट्री...
प्रौद्योगिकी
PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी
Tara Tandi
11 March 2026 7:01 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Sony का नया गेमिंग कंसोल PS5 Pro पिछले साल नवंबर 2024 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। उस समय रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारत में WiFi 7 बैंड उपलब्ध नहीं होने की वजह से कंपनी ने इसे यहां लॉन्च नहीं किया। PS5 Pro को WiFi 7 सपोर्ट के साथ डिजाइन किया गया है और बिना इसके कंसोल की पूरी क्षमता का फायदा नहीं मिल पाता। हालांकि अब एक नई अपडेट सामने आई है, जिससे संकेत मिलता है कि यह कंसोल जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है।
Sony गेमिंग कंसोल को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह जानकारी एनालिस्ट अर्जुन कैंपबेल ने X पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की। लिस्टिंग में दिखाई देने वाला मॉडल नंबर CFI 7121 बताया गया है, जो PS5 Pro से जुड़ा मॉडल नंबर माना जा रहा है।
आमतौर पर BIS डेटाबेस में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की एंट्री तब दिखाई देती है जब कंपनी उसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही होती है। कई मामलों में यह लिस्टिंग लॉन्च से कुछ हफ्ते या लगभग एक महीने पहले भी सामने आती है। हालांकि इस लिस्टिंग में कंसोल के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स से जुड़ी कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।
चूंकि PS5 Pro पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसके फीचर्स पहले से ही सामने हैं। ऐसे में अगर यह कंसोल भारत में आता है तो इसके स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही रहने की उम्मीद है। फिलहाल भारत में PS5 Pro आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ थर्ड पार्टी या अनऑथराइज्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसे खरीदा जा सकता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर इसकी कीमत लगभग 83,900 रुपये से 89,999 रुपये के बीच बताई जा रही है। हालांकि ऐसे प्लेटफॉर्म्स की विश्वसनीयता को लेकर हमेशा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
कुछ रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि अगर Sony PS5 Pro को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च करती है, तो इसकी कीमत लगभग 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कीमत या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए फिलहाल इस जानकारी को संभावित अनुमान के तौर पर ही देखा जा रहा है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





