प्रौद्योगिकी

Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता

Tara Tandi
16 Jun 2026 12:49 PM IST
Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
x
Technology टेक्नोलॉजी: अगर 60 हजार रुपये से कम बजट में सैमसंग का फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 5 5G भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है। ग्राहक सीधे तौर पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ ले सकते हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Flip 5 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 5 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1,799 रुपये कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 58,200 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 39,000 रुपये कीमत में कटौती हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फ्लिप फोन जुलाई 2023 में 99,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन 41,799 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,640 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 22:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं 720x748 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 3.4 इंच की सुपर AMOLED फोल्डर शेप कवर डिस्प्ले है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy Z Flip 5 एंड्रॉयड पर बेस्ड OneUI 5.1.1 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Flip 5 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में IPX8 रेटिंग दी गई है।
Next Story