- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 14 हजार रुपये गिरी...
प्रौद्योगिकी
14 हजार रुपये गिरी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung स्मार्टफोन की कीमत
Tara Tandi
8 Jun 2025 6:58 PM IST

x
Samsung टेक्नोलॉजी: अगर आप 30 हजार रुपये से कम बजट में नया Samsung स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Samsung Galaxy A55 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Galaxy A55 5G भारी कीमत में कटौती के साथ मिल रहा है। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर के साथ अतिरिक्त बचत का लाभ भी उठा सकते हैं। आइए Galaxy A55 5G पर मिलने वाले ऑफर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy A55 5G Offers, Price
Samsung Galaxy A55 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फोन बीते साल मार्च में 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 14 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 24,200 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।
Samsung Galaxy A55 5G Features, Specifications
Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। Galaxy A55 5G में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
कैमरा सेटअप के लिए Galaxy A55 5G के रियर में ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मेटल फ्रेम वाले इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है।
Tags14 हजार रुपये गिरी 50MP कैमरा5000mAh बैटरीSamsung स्मार्टफोन कीमत50MP camera5000mAh batterySamsung smartphone price drops by 14 thousand rupeesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





