प्रौद्योगिकी

Tecno Spark Go 1 स्मार्टफोन की प्राइस डिटेल, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

Tara Tandi
17 Aug 2024 6:57 AM GMT
Tecno Spark Go 1 स्मार्टफोन की प्राइस डिटेल, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
x
smartphone मोबाइल न्यूज़: कंपनी जल्द ही Tecno Spark Go 1 को भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर सकती है। स्मार्टफोन को लेकर ऑनलाइन लीक्स सामने आने लगे हैं। फोन के रेंडर्स और मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। साथ ही यहां फोन की संभावित कीमत भी सामने आ गई है। Tecno Spark Go (2024) को भारत में दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। Tecno Spark Go 1 इसी फोन का सक्सेसर होने वाला है। आइए जानते हैं कैसा होगा नया स्मार्टफोन।
Tecno Spark Go 1 की भारत में कीमत, डिज़ाइन (उम्मीद)
Tecno Spark Go 1 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। Passionategeekz की रिपोर्ट की मानें तो यह ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में लॉन्च की सटीक टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कीमत के बारे में बताया गया है। इस फोन की कीमत 100 डॉलर (करीब 8,400 रुपये) के आसपास हो सकती है। यहां हैंडसेट के डिज़ाइन रेंडर्स भी देखने को मिले हैं। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में देखा जा सकता है।
रेंडर्स को देखें तो फोन रियर पर चौकोर आकार के गोल किनारे वाले डिजाइन में दिखाई देता है। इसमें दो कैमरा यूनिट हैं जिनके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन को राइट स्पाइन पर रखा गया है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले है। चिन पतली दिखती है। इसमें सेंटर में पंच होल कटआउट है जहां सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Tecno Spark Go 1 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स (अपेक्षित)
Tecno Spark Go 1 में 720 x 1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। फोन Unisoc T615 चिपसेट से लैस हो सकता है। जिसके साथ 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकता है। फोन Android 14 के साथ आ सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। इसमें 4G कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही IP54 रेटिंग भी मिल सकती है। फोन 5000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है जो 15W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है।
Next Story