प्रौद्योगिकी

Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी

Tara Tandi
21 July 2026 4:49 PM IST
Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
x
नई दिल्ली : चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस टैबलेट में Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। भारत में मार्च में Xiaomi Pad 8 को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है।
चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर Xiaomi Pad 9 को मॉडल नंबर - M656BA के साथ देखा गया है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस टैबलेट को जल्द ही Xiaomi 18 सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 में 9,720 mAh की बैटरी हो सकती है। इस टैबलेट में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हालांकि, शाओमी ने
इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की
है।
भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच 3.2K डिस्प्ले (3,200 x 2,136 पिक्सल्स) 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10 डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसके लिए TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन भी मिला है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 और Adreno 825 GPU है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए गए हैं।
Xiaomi Pad 8 के रियर में f/2.2 अपार्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। Xiaomo Pad 8 की 9,200 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का साइज 251.22 x 173.42 x 5.75 mm और भार लगभग 485 ग्राम का है।
Next Story