- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo K15 के जल्द लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
Tara Tandi
17 July 2026 7:01 PM IST

x
नई दिल्ली : चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। हाल ही में चीन में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है। इस सीरीज में जल्द ही Oppo K15 को शामिल किया जाएगा।
Oppo के चीन में ऑनलाइन स्टोर पर आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। Oppo K15 को चीन में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Oppo K15 के लिए व्हाइट और ग्रे कलर्स के दो ऑप्शन होंगे। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7360 Super और इसके साथ Tidal Engine होगा।
इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,950 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। इससे गेमिंग जैसे अधिक पावर वाले टास्क के दौरान हीट को कम किया जा सकेगा। Oppo K15 में 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 'Glacier Battery Energy Gathering' चिप भी दिया जाएगा। Oppo K15 में डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
इस सीरीज के Oppo K15 Pro में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले (2,760 × 1,256 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Super चिपसेट और Arm Mail-G720 MC8 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo K15 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7500mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Oppo की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
TagsOppo K15जल्द लॉन्च तैयारीमीडियाटेक डाइमेंशन 7360 सुपरप्रोसेसरexpected to launch soonMediaTek Dimensity 7360 Super processorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





