- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Poco X8 के लॉन्च की...
प्रौद्योगिकी
Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
Tara Tandi
23 July 2026 7:54 PM IST

x
नई दिल्ली : चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Poco X8 सीरीज का बेस मॉडल हो सकता है। इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को पेश किया जा चुका है। Poco X8 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
आगामी स्मार्टफोन की थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) के डेटाबेस और सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - 2607DPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Poco X8 के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं।
भारत में Poco X8 को मौजूदा तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। यह इस महीने की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच 1.5K (2,772 x 1,280 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।
Redmi Note 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Note 17 Pro के फ्रंट और रियर कैमरा 1,080 p तक के रिजॉल्यूशन पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस सीरीज के Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। Poco X8 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





