- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- केवल 99 रुपये में...
प्रौद्योगिकी
केवल 99 रुपये में Lava Agni 2 5G की प्री बुकिंग शुरू, जाने डिटेल
Harrison
5 Oct 2023 9:35 PM IST

x
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने मई महीने में अपना लावा अग्नि 2 5जी बाजार में लॉन्च किया था। इसे बजट रेंज में दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया था। वहीं, अब ब्रांड ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए एक नया ऑफर शेयर किया है। जिसमें आप महज 99 रुपये में मोबाइल को प्री-बुक कर सकते हैं। आइए आगे आपको प्री-बुकिंग, सेल तारीख और कीमत समेत फोन के स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।
लावा अग्नि 2 5G को मात्र 99 रुपये में प्री-बुक करें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लावा मोबाइल के आधिकारिक हैंडल से लावा अग्नि 2 5जी के बारे में जानकारी सामने आई है।
पोस्ट में आप देख सकते हैं कि Lava Agni 2 5G डिवाइस को 99 रुपये की कीमत पर प्री-बुक किया जा सकता है।
मोबाइल को प्री-बुक करने के लिए Amazon के Amazon-Pay प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा।
फोन की सेल सिर्फ Amazon Prime मेंबर्स के लिए 7 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से होगी। जबकि आम यूजर्स 8 अक्टूबर से डिवाइस खरीद सकते हैं।
आपको यह भी बता दें कि लावा अग्नि 2 5G का यह ऑफर केवल सीमित स्टॉक उपलब्ध होने तक ही पेश किया गया है।
लावा अग्नि 2 5G की कीमत और ऑफर
कंपनी ने लावा अग्नि 2 5G को सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में लॉन्च किया है। डिवाइस के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
कंपनी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। जिसकी मदद से आप डिवाइस को महज 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह ऑफर एसबीआई कार्ड यूजर्स के लिए है।
इसके अलावा डिवाइस पर नो कॉस्ट ईएमआई और सामान्य ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध होगा।
Tagsकेवल 99 रुपये में Lava Agni 2 5G की प्री बुकिंग शुरूजाने डिटेलPre-booking of Lava Agni 2 5G starts for only Rs 99know detailsताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday ताज़ा समाचारToday
Next Story





