- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- AI टैलेंट रखने वालों...
प्रौद्योगिकी
AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
Tara Tandi
16 Feb 2026 7:58 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान AI टैलेंट को लेकर हलचल तेज हो गई है। Reliance Jio की AI टीम इस समिट में इंजीनियर्स की तलाश कर रही है। कंपनी के Chief AI Scientist Gaurav Aggarwal ने खुलकर कहा है कि जो डेवलपर्स एडवांस AI मॉडल, ऑप्टिमाइजेशन या प्लेटफॉर्म लेवल इनोवेशन पर काम कर रहे हैं, वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनके मुताबिक योग्य उम्मीदवारों को रिक्रूटमेंट टीम से फास्ट ट्रैक कनेक्शन दिया जाएगा।
अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह अपनी टीम के साथ पूरे हफ्ते समिट में मौजूद हैं। उन्होंने टेक कम्युनिटी में प्रचलित शब्द “cracked engineers” का इस्तेमाल करते हुए हाई स्किल्ड डेवलपर्स को अप्रोच किया। उनका कहना है कि अगर कोई AI के फ्रंटियर लेवल पर काम कर रहा है, तो Jio की टीम उससे बात करने के लिए तैयार है।
यह कदम Reliance की AI स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है। Mukesh Ambani के नेतृत्व में कंपनी पिछले कुछ समय से AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े स्केल के एप्लिकेशन पर निवेश बढ़ा रही है। Jio का फोकस भारत के लिए बड़े पैमाने पर डिप्लॉय किए जा सकने वाले AI मॉडल और प्लेटफॉर्म तैयार करने पर है।
India AI Impact Summit 2026 को ग्लोबल साउथ के बड़े AI आयोजनों में गिना जा रहा है। 16 से 20 फरवरी तक चल रहे इस इवेंट में कई देशों के टॉप लीडर्स, मंत्री और टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। समिट में Sundar Pichai, Sam Altman, Bill Gates और TCS के CEO K Krithivasan जैसे नामों की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। अंतरराष्ट्रीय नेताओं में Emmanuel Macron और Luiz Inacio Lula da Silva भी भाग ले रहे हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





