- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Poco X8 Pro सीरीज जल्द...
प्रौद्योगिकी
Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल
Tara Tandi
11 March 2026 7:44 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की नई सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन सीरीज में परफॉरमेंस पर फोकस किया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Poco ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने Poco X8 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और Wi-Fi के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। Poco X8 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। भारत में Poco X8 Pro को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला है। हाल ही में Geekbench पर Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2602BPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco X8 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,659 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,386 प्वाइंट्स मिले हैं। Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





