- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Poco X8 Pro और Poco X8...
प्रौद्योगिकी
Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन
Tara Tandi
20 Feb 2026 7:58 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष Poco X7 सीरीज को पेश किया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Mali-G720 MC8 GPU दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और Wi-Fi के विकल्प हो सकते हैं।
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Poco X8 Pro में 6,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। Poco X8 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में Poco X8 Pro को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
आगामी सीरीज के Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट हो सकता है। Poco X8 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





