- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- POCO F7 का 24 जून को...
प्रौद्योगिकी
POCO F7 का 24 जून को भारत में लॉन्च, 7,550mAh की बैटरी
Tara Tandi
23 Jun 2025 7:44 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चीन की स्मार्टफोन मेकर POCO के F7 को 24 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,550 mAh की बैटरी 90 W फ्लैश चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 दिया जाएगा।
इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। POCO का दावा है कि F7 की बैटरी कम इस्तेमाल करने पर दो दिन से अधिक चल सकती है। इसकी बैटरी 80 प्रतिशत एफिशिएंसी के साथ 1,600 फुल चार्ज साइकल तक दे सकती है। हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क में 21 लाख प्वाइंट से अधिक का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेम्परेचर कंट्रोल के साथ 3D IceLoop सिस्टम और 6,000 mm वेपर कूलिंग चैंबर होगा। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा।
F7 में 6.83 इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
इस स्मार्टफोन के साथ F7 Ultra को भी लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मार्च में पेश किया गया था। हाल ही में देश में कंपनी की यूनिट के चीफ, Himanshu Tandon ने F7 Ultra के लॉन्च का टीजर दिया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5,300 mAh की बैटरी हो सकती है। इस वर्ष मार्च में Poco ने F7 Ultra के साथ F7 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। Poco F7 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 और Poco F7 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
TagsPOCO F724 जून भारत लॉन्च7550mAh बैटरीIndia launch on June 24550mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





