- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Poco F7 5G जल्द होगा...

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का F7 5G अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की 7,550 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Poco ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क में 21 लाख प्वाइंट से अधिक का स्कोर मिला है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Poco F7 5G के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट से पता चला है कि इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेम्परेचर कंट्रोल के साथ 3D IceLoop सिस्टम और 6,000 mm वेपर कूलिंग चैंबर होगा। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा।
हाल ही में देश में Poco के चीफ, Himanshu Tandon ने F7 Ultra के लॉन्च का टीजर दिया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Poco F7 के देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में 7,550 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,550 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है। इसमें 6.83 इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। Poco ने बताया है कि F7 5G को 24 जून को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। F7 5G के डिजाइन का टीजर भी दिया गया था। इसमें यह ब्लैक और सिल्वर डुअल-टोन फिनिश में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर 'लिमिटेड एडिशन' लिखा है, जिससे इस कलर वेरिएंट की सीमित उपलब्धता का संकेत मिल रहा है।
इस वर्ष मार्च में कंपनी ने F7 Ultra के साथ F7 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। Poco F7 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 और Poco F7 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। Poco के F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
TagsPoco F7 5G जल्द लॉन्च7550mAh बैटरीPoco F7 5G will be launched soon550mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





