- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Poco F7 5G अगले सप्ताह...
प्रौद्योगिकी
Poco F7 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Tara Tandi
17 Jun 2025 7:45 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का F7 5G जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसमें Snapdragon के चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ Poco F7 Ultra को भी लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मार्च में पेश किया गया था।
Poco ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि F7 5G को 24 जून को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। F7 5G के डिजाइन को टीजर दिया गया है। इसमें यह ब्लैक और सिल्वर डुअल-टोन फिनिश में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर 'लिमिटेड एडिशन' लिखा है, जिससे इस कलर वेरिएंट की सीमित उपलब्धता का संकेत मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले देश में Poco के चीफ, Himanshu Tandon ने F7 Ultra के लॉन्च का टीजर दिया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5,300 mAh की बैटरी दी जा सकती है।
इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Poco F7 के देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में 7,550 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,550 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है। इसमें 6.83 इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस वर्ष मार्च में Poco ने F7 Ultra के साथ F7 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। Poco F7 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 और Poco F7 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। कंपनी के F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। F7 Pro में 6,000 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
TagsPoco F7 5G भारत लॉन्च50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमराPoco F7 5G India launch50 megapixel primary cameraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





