- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 7550mAh बैटरी,...
प्रौद्योगिकी
7550mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 के साथ Poco F7 5G लॉन्च
Tara Tandi
24 Jun 2025 7:43 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Poco ने आज भारतीय और ग्लोबल बाजार में Poco F7 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। F7 5G के भारतीय वेरिएंट में 7,550mAh की बैटरी है जबकि ग्लोबल वेरिएंट में 6,500mAh की बैटरी है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको Poco F7 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Poco F7 5G Price
Poco F7 5G के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और वहीं 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। यह फोन भारत में फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री 1 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी।
Poco F7 5G Features, Specifications
Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,280x2,772 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 2,560Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,840Hz PWM डिमिंग रेट के साथ 3,200 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन के भारतीय वर्जन में 7,550mAh की बैटरी और ग्लोबल वर्जन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है।
Poco F7 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0पर काम करता है। Poco ने फोन के लिए 3 साल से ज्यादा एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। F7 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS4.1 तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
कैमरा सेटअप के लिए F7 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX882 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह कई AI फीचर्स का सपोर्ट करता है, जिसमें Google Gemini और Circle to Search शामिल हैं, साथ ही AI नोट्स, AI इंटरप्रेटर, AI इमेज एन्हांसमेंट, AI इमेज एक्सपेंशन समेत काफी टूल का भी सपोर्ट करता है। इस फोन में AI बेस्ड टेंप्रेचर कंट्रोल के साथ 3D आइसलूप सिस्टम और हीट डिसिपेशन के लिए 6,000 मिमी स्क्वाअर वेपर कूलिंग चैंबर है। यह वाइल्डबूस्ट ऑप्टिमाइजेशन 3.0 का सपोर्ट करता है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है।
Tags7550mAh बैटरीस्नैपड्रैगन 8s जेन 4Poco F7 5G लॉन्च7550mAh batterySnapdragon 8s Gen 4Poco F7 5G launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





