प्रौद्योगिकी

Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी

Tara Tandi
3 Oct 2026 12:57 PM IST
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी
x
नई दिल्ली: Xiaomi ने नया बजट फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का Poco C95 Pro अब यूरोप और दक्षिणीपूर्वी एशिया के मार्केट्स में खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 8GB रैम से लैस होकर आता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट से लैस किया गया है। 50MP का AI कैमरा इसमें दिया गया है। इसके अलावा कई और धांसू फीचर्स फोन में देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Poco C95 Pro को कंपनी ने 6GB, 8GB रैम वेरिएंट्स में पेश किया है। यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत €199 (लगभग 21,500 रुपये) है, जिसमें 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज मिलती है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट €229 (लगभग 25,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। Xiaomi Global Website पर फोन को लिस्ट किया गया है। यह Black, Blue, और Green रंगों में खरीदा जा सकता है।
Poco C95 Pro में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। फोन में IPS पैनल का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। यह 1,600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। इसमें 825 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट मिल जाता है। इसके साथ में 8GB LPDDR4X RAM दी गई है, और 256GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज है। फोन में 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है जिसके कारण यह 16GB तक यूजेबल रैम को सपोर्ट कर सकता है।
कैमरा की बात करें तो Poco C95 Pro में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ में सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है। फोन डुअल AI कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन के डाइमेंशन 170.1 x 78.4 x 8.8 mm हैं और वजन 232 ग्राम है।
Next Story