- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Poco C85x 5G भारत में...
प्रौद्योगिकी
Poco C85x 5G भारत में लॉन्च: Rs 12 हजार से केम में 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
Tara Tandi
11 March 2026 7:25 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Poco ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले साल दिसंबर में आए Poco C85 का नया वेरिएंट है। फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें नॉच डिजाइन के साथ 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 4GB RAM के साथ 4GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का भी सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है।
कीमत की बात करें तो Poco C85x 5G का 4GB + 64GB वेरिएंट 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Black, Gold और Green कलर ऑप्शन में आएगा। इसकी बिक्री 14 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी।
स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। Poco C85x 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक डिस्प्ले में 660 निट्स टाइपिकल ब्राइटनेस और 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Octa Core Unisoc T8300 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM के साथ 64GB या 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो Poco C85x 5G में 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
बैटरी के मामले में फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी 1000 चार्जिंग साइकल या करीब 3 साल के इस्तेमाल के बाद भी लगभग 80 प्रतिशत तक हेल्थ बनाए रख सकती है। इसके अलावा फोन में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS और USB Type C पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो भी मिलता है। यह IP52 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा देने का दावा करता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





