प्रौद्योगिकी

Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक

Tara Tandi
16 Feb 2026 5:57 PM IST
Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
x
Technology टेक्नोलॉजी: Pixel 10a भारत सहित ग्लोबल मार्केट में 18 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। अब, लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और कुछ अहम डिटेल्स सामने आ गई हैं। दरअसल, Pixel 10a को यूरोप के कुछ रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसके RAM, स्टोरेज ऑप्शन्स और कलर वेरिएंट्स का खुलासा हुआ है। Google पहले ही यह साफ कर चुका है कि भारत में इस फोन की सेल Flipkart और कंपनी के ऑफिशियल स्टोर पर होगी। इसके अलावा, कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से भी पर्दा उठाया गया है। हालांकि, लेटेस्ट लीक सबसे अहम पहलू पर रोशनी डालता है, जो है अपकमिंग फोन की कीमत और यहां फैंस को थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है।
इटली की ई-कॉमर्स वेबसाइट Epto.it पर Pixel 10a को 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 626.90 यानी करीब 68,000 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 740.91 यानी करीब 80,000 रुप है। लिस्टिंग में फोन की इमेज शामिल नहीं है, लेकिन इसमें Fog Gray, Obsidian और Purple कलर ऑप्शन्स का जिक्र किया गया है।
इसी तरह नॉर्वे की रिटेल वेबसाइट Computersalg.no पर भी Pixel 10a को लिस्ट किया गया था। यहां 128GB वेरिएंट की कीमत NOK 7,466 यानी करीब 71,000 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत NOK 8,798 यानी करीब 82,000 रुपये बताई गई थी। इस लिस्टिंग को अब हटा दिया गया है।
निश्चित रूप से इन लिस्टिंग्स के आधार पर कहा जा सकता है कि Pixel 10a की यूरोपीय कीमतें पिछले जेनरेशन के मुकाबले ज्यादा हो सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिटेल लिस्टिंग से पता चलता है कि Pixel 10a में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा। जैसा कि अंदाजा लगाया गया है, अपकमिंग फोन Titan M2 चिप से लैस होगा। OIS सपोर्टेड कैमरा भी दिया जा सकता है। लिस्टिंग में तीसरे कैमरा का जिक्र है, जो सेल्फी कैमरा हो सकता है, क्योंकि ऑफिशियल तस्वीर से पता चलता है कि Pixel 10a में डुअल रियर
Next Story