प्रौद्योगिकी

गुम या चोरी हो गया है फोन? करे ये काम

jantaserishta.com
23 Jun 2021 3:41 PM IST
गुम या चोरी हो गया है फोन? करे ये काम
x

अब खोए हुए स्मार्टफोन को बिना GPS लोकेशन, सिम कार्ड और इंटरनेट एक्सेस के खोजना असंभव नहीं है. खोए या चोरी हुए फोन को आसानी से IMEI नंबर की मदद से खोजा जा सकता है. इसके लिए आपको पुलिस कंप्लेन दर्ज करवानी होती है. इसके अलावा भी एक तरीका है जिससे IMEI नंबर की मदद से खोए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करवाया जा सकता है.

इसके लिए आपको Central Equipment Identity Register (CEIR) की वेबसाइट पर जाना होता है. इसके लिए यहां पर क्लिक कर सकते हैं. आप https://ceir.gov.in/Home/index.jsp पर लॉगिन भी कर सकते हैं. CEIR वेबसाइट को भारत सरकार और दिल्ली पुलिस, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट टेलीमेटिक्स (CDOT) ने मिलकर तैयार किया है.
CEIR पोर्टल पर बस आपको अपने खोए फोन का IMEI नंबर देना होता है. इसमें आपको किसी तरह के आईडी लॉगिन की जरूरत नहीं पड़ती है. यहां तक की आपके फोन में अगर इंटरनेट कनेक्ट नहीं है फिर भी आप उसे ब्लॉक करवा सकते हैं.
अपने खोए हुए फोन नंबर का IMEI नंबर आप फोन के बिल या डब्बे पर देख सकते हैं. इसको लेकर फोन के डब्बे पर एक स्टिकर चिपका रहता है. इसपर फोन मॉडल, सीरियल नंबर जैसे डिटेल्स भी मौजूद होते हैं. बार कोड के ऊपर 15 अंक का IMEI नंबर भी आपको मिल जाएगा.
इसके बाद CEIR पोर्टल पर आपको लॉगिन करना है. यहां पर अगर आपका फोन खो गया है तो आप उसे ब्लॉक करवा सकते हैं. इसके लिए CEIR सर्विसेज में जाकर खोए हुए फोन को ब्लॉक करने के ऑप्शन को सेलेक्ट करें. इसके बाद CEIR पोर्टल पर आपसे फोन को लेकर कुछ बेसिक्स डिटेल्स मांगे जाएंगे.
इसमें आपको फोन के खोने के बारे में बताना होगा. यहां आपको सिम कार्ड, बिल, पुलिस कंप्लेंट के बारे में भी जानकारी देनी होगी. फोन के डिटेल्स भरने के बाद आपको फोन के ओनर के डिटेल्स को भी भरना होगा. इसके बाद आपको रिक्वेस्ट सब्मिट करनी होगी.
फोन मिल जाने पर आप इसी साइट पर अनब्लॉक के लिए भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको CEIR सर्विसेज में अनब्लॉक के ऑप्शन पर जाना होगा. आप चाहे तो सब्मिट किए गए रिक्वेस्ट को स्टेटस भी यहां पर चेक कर सकते हैं. ये सर्विस अभी सिर्फ दिल्ली और महाराष्ट्र के सब्सक्राइबर्स के लिए है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story