प्रौद्योगिकी

Philips ने भारत में लॉन्च किया अल्ट्रा फास्ट, हाईड्रेटिंग हेयर ड्रायर, जानें कीमत

Tara Tandi
17 Jun 2025 7:46 PM IST
Philips ने भारत में लॉन्च किया अल्ट्रा फास्ट, हाईड्रेटिंग हेयर ड्रायर, जानें कीमत
x
Technology टेक्नोलॉजी: Philips ने भारत में अपने नेक्स्ट जनरेशन Philips Hair Dryer 8000 को लॉन्च कर दिया हैै। यह ड्रायर ब्रशलेस डीसी मोटर टेक्नोलॉजी और थीमोशील्ड एडवांस्ड सेंसर्स के साथ आता है। बालों को हीट डैमेज से बचाने के लिए यह ड्रॉयर अल्ट्रा स्टेबल एयरफ्लो और प्रीसाइस टैंपरेचर कंट्रोल के साथ आता है। इसका वजन काफी हल्का है, जिसके कारण आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। Philips Hair Dryer 8000 को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
Philips Hair Dryer 8000 Price In India
Philips Hair Dryer 8000 को भारत में 19,995 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। ड्रॉयर को लीडिंग ऑनलाइन मार्केटप्लेस जैसे अमेजन (www.amazon.in), नाइका (www.nykaa.com) और www.tirabeauty.com के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स जैसे क्रोमा, विजय सेल्स और रिलाइस डिजिटल जैसे स्टोरों से खरीदा जा सकता है। साथ ही आप इसे कंपनी की ऑनलाइन साइट www.shop.philips.co.in से खरीद पाएंगे।
Philips Hair Dryer 8000 Features, Specifications
Philips Hair Dryer 8000 में न केवल आपको स्पीड और एफिशिएंसी मिलती है बल्कि यह आपको बेहतरीन कस्टमाइज्ड एक्सपीरियंस देता है। ड्रॉयर में आपको LED स्क्रीन भी मिल रही है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको 4 प्री-सेट मोड्स और 21 मैनुअल सेटिंग्स का ऑप्शन मिलता है।
Philips Hair Dryer 8000 में ऑटो-क्लीनिंग मोड धूल को आसानी से हटाकर इसे संभाल कर रखने में आसान बनाता है, जिससे आप इसे लॉन्ग टाइम तक इस्तेमाल कर पाएंगे। यह काफी लाइट वेट है और कंपनी के मुताबकि नॉर्मल ड्रॉयर के मुकाबले यह 50 पर्सेंट कम एनर्जी कंज्यूम करता है।
Philips Hair Dryer 8000 को लॉन्च करते हुए फिलिप्स ग्रोथ रीजन के हेड ऑप पर्नल हेल्थ, विद्युत कौल ने कहा, हम निरंतर अपनी कंपनी की स्ट्रैटजी के तहत ऐसे इनोवेशन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो रोजमर्रा के अनुभवों को बेहतर बनाते हैं। फिलिप्स हेयर ड्रायर 8000 हमारी इसी स्ट्रैटजी का एक हिस्सा है। इंट्ट्यूटिव कंट्रोल्स और अलग-अलग स्टाइलिंग ऑप्शंस इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाते हैं। हमें उम्मीद है कि लोगों को यह हमारा प्रॉडक्ट पसंद आएगा।
Next Story