प्रौद्योगिकी

Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी

Tara Tandi
12 March 2026 7:33 PM IST
Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
x
Technology टेक्नोलॉजी: Philips ने चीन में अपनी नई फुल ऑटोमैटिक कॉफी मशीन Baristina Bar Pro 500 को लॉन्च कर दिया है। यह मशीन एडवांस कोल्ड एक्सट्रैक्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके मात्र 90 सेकंड में 12 घंटे तक कोल्ड ब्रू कॉफी फ्लेवर प्रदान करती है। इस मशीन में जीरो प्रीहीट सिस्टम है, जिससे यूजर्स करीबन 1 मिनट में कॉफी तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको Philips Bar Pro 500 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Philips Baristina Bar Pro 500 Price
कीमत की बात की जाए तो Philips Baristina Bar Pro 500 की कीमत 3796 युआन (लगभग 50,912 रुपये) है। यह कॉफी मशीन फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही बिक्री शुरू होगी।
Philips Baristina Bar Pro 500 Specifications
Philips Baristina Bar Pro 500 में ऑराप्रेस लो-टेम्परेचर कोल्ड एक्सट्रैक्शन टेक्नोलॉजी है, जो हाई प्रेशर एक्सट्रेशन, लो फ्लो परमीएशन और लो टेंप्रेचर ब्रीव्यूइंग (कॉफी बनाने) बनाने की सुविधा देती है। यह सिस्टम स्मूथ और एरोमैटिक कोल्ड ब्रू कॉफी तैयार करता है जो SCAA गोल्डन कप स्टैंडर्ड पर काम करता है। मशीन में 16 बार पंप प्रेशर सिस्टम भी है, जो रिच क्रीमा और फ्लेवर के लिए स्टेबल एक्सट्रैक्शन प्रदन करता है। Philips ने इस मशीन को कॉम्पैक्ट साइज में डिजाइन किया है। इसकी चौड़ाई 19 सेमी है और यह लगभग एक लैपटॉप जितनी जगह कवर करती है, जिसके चलते इसे छोटी रसोई, ऑफिस डेस्क या कॉफी कॉर्नर में रखा जा सकता है। इसकी बॉडी में कूल-टोन्ड मेटल फिनिश और फिर वुड एक्सेंट हैं, जिससे इसका लुक मॉडर्न और प्रीमिय लगता है।
Bar Pro 500 में 100% सिरेमिक डिस्क ग्राइंडर है। Philips का दावा है कि यह सामान्य मेटल ग्राइंडर से 2.3 गुना ज्यादा मजबूत है, जिससे कॉफी बीन्स का स्वाद बरकरार रहता है और घिसावट कम होती है। इसका बीनसिंक 2.0 सिस्टम रोस्ट के लेवल के आधार पर एक्सट्रैक्शन सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तौर पर कैलिब्रेट करता है, जिसमें डार्क, मीडियम या लाइट शामिल है। यह मशीन 6 कस्टमाइजबेल कॉफी विकल्प प्रदान करती है, जिनमें एस्प्रेसो, लुंगो और आइस्ड कॉफी शामिल हैं। इसमें कॉफी कप का साइज 70 मिलीलीटर से 200 मिलीलीटर तक एडजेस्टेबल हो सकता है। इसमें 1.2 लीटर का पानी का टैंक और 170 ग्राम का कॉफी बीन्स हॉपर है, जिससे कई बार कॉफी तैयार हो सकती है। Philips ने ड्राई-वेट सेपरेशन सिस्टम के साथ मैंटेनेंस आसान किया है जो कॉफी के ग्राउंड को इंटरनल कंपोनेंट में फंसने से रोकता है। मशीन में उपयोग किए गए कॉफी ग्राउंड को आसानी से निकालने के लिए क्विक-रिलीज पक सिस्टम भी है।
Next Story