- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- पेमेंट्स कंपनी Block...
प्रौद्योगिकी
पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!
Tara Tandi
27 Feb 2026 6:35 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते बड़े पैमाने पर छंटनियां की हैं। कंपनी ने 40% स्टाफ को कम करने की बात कही है क्योंकि इसका मानना है कि AI के चलते कम लोगों के रहते भी कंपनी बेहतरीन बिजनेस कर रही है। Block पेमेंट कंपनी Square, Cash App और Afterpay जैसे पेमेंट ऐप्स के लिए जानी जाती है। कंपनी के को-फाउंडर जैक डॉर्सी का बयान बहुत अहम है। उन्होंने कहा है कि छंटनियां बिजनेस में मंदी के कारण नहीं की गई हैं, बल्कि वजह ये है कि AI के आ जाने से अब बहुत अधिक संख्या में कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह गई है।
Block ने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स के 40% कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। AP की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 4000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने जा रही है। जिसके बाद इसका वर्कफोर्स केवल 6000 कर्मचारियों का रह जाएगा। जबकि कंपनी का कुल वर्कफोर्स 10000 बताया गया है। यह अपने आप में एक बड़ी छंटनी है। छंटनी का कारण AI को बताया गया है। छंटनी की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 22% का उछाल आ गया।
Block के को-फाइंडर जैक डॉर्सी ने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों और शेयर धारकों को सूचित किया कि छंटनियां बिजनेस मंदी के कारण नहीं की जा रही हैं। कंपनी का बिजनेस बहुत अच्छा है। छंटनियां AI के कारण की गई हैं। क्योंकि AI के आ जाने से अब छोटी टीम भी पहले कहीं बेहतर काम कर पा रही है इसलिए ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह गई है।
जैक डॉर्सी ने लिखा कि इंटेलिजेंस टूल्स ने कंपनी बनाने और चलाने के मायने ही बदल दिए हैं। ब्लॉक कंपनी आंतरिक रूप से इसका असर देख रही है। कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे टूल्स का उपयोग करके एक छोटी टीम भी अधिक काम कर सकती है और बेहतर तरीके से कर सकती है। इंटेलिजेंस टूल्स की क्षमताएं हफ्ते दर हफ्ते तेजी से बढ़ रही हैं।
आगे भी होंगीं कई कंपनियों में छंटनी
Block ने AI में बड़ा निवेश किया है। AI के कारण आगे आने वाले समय में भी छंटनियां देखने को मिल सकती हैं। कई रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि 2 साल के अंदर अधिकतर व्हाइट कॉलर जॉब खत्म हो सकती हैं जिनमें डेटा एंट्री, कस्टमर सर्विस, अकाउंटेंट जैसे पद सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। Amazon, Meta, Microsoft, Pinterest, CrowdStrike जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही छंटनियां कर चुकी हैं। यह ट्रेंड तेज हो सकता है।
जैक डॉर्सी ने कहा कि अधिकतर कंपनियां इसी राह को अपनाने वाली हैं। निकट भविष्य में कहीं अधिक छंटनियां देखने को मिल सकती हैं। डॉर्सी का मानना है कि कुछ कंपनियां लेट हो गई हैं, अगले साल तक बहुत सी कंपनियां छंटनी का फैसला ले चुकी होंगीं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





