- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo का नया बजट...
प्रौद्योगिकी
Oppo का नया बजट टैबलेट: 45W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री
Tara Tandi
24 Oct 2026 5:18 PM IST

x
नई दिल्ली: Oppo Pad 6 F Lite लेटेस्ट टैबलेट के रूप में जल्द ही आ सकता है। इस टैबलेट को एक और सर्टिफिकेशन प्राप्त होने की खबर आ रही है। इससे पहले भी डिस्प्ले डिवाइस को अन्य सर्टिफिकेशंस में देखा जा चुका है। टैबलेट की लेटेस्ट लिस्टिंग से इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। मॉडल नम्बर के साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का पता चलता है। यह कंपनी का अफॉर्डेबल टैबलेट बनकर आ सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Oppo Pad 6 F टैबलेट के बाद कंपनी का एक और टैबलेट नई लिस्टिंग में देखा गया है। यह Oppo Pad 6 F Lite के रूप में लॉन्च हो सकता है। दि टेक आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, टैबलेट को TÜV डेटाबेस में देखा गया है। यहां इसके चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। टैबलेट का मॉडल नम्बर OPD2615 है, और सर्टिफिकेट नम्बर JPTUV-194268 बताया गया है। यहां से कंफर्म हो जाता है कि यह एक टैबलेट है, जैसा कि इसे मेंशन भी किया गया है। साथ ही Oppo ब्रांड भी यहां मेंशन किया गया है।
TUV डेटाबेस से टैबलेट के चार्जिंग, और पावर स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। Oppo Pad 6 F Lite में 45W फास्ट चार्जिंग का यहां से पता चलता है। इसकी इनपुट रेटिंग्स भी यहां मेंशन की गई हैं। लिस्टिंग के अनुसार, इसकी रेटिंग 2A पर 5V DC या 4.1A पर 5V–11V DC होगी। इससे पहले यह टैबलेट UAE TDRA डेटाबेस में भी देखा जा चुका है।
Oppo ने हाल ही में भारत के अंदर Oppo Pad Mini को लॉन्च किया है। टैबलेट में 8.8 इंच 2.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144 Hz के रिफ्रेश रेट से लैस है। Oppo Pad Mini में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Pad Mini में 8,000 mAh की बैटरी है जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस टैबलेट का साइज 194.38 x 132.38 x 5.46 mm और वजन 282 ग्राम है।
Next Story





