- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo के Find X9 Pro...
प्रौद्योगिकी
Oppo के Find X9 Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
Tara Tandi
29 April 2025 7:26 PM IST

x
Oppo Find X9 Pro टेक न्यूज़ : चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Find X9 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Find X8 सीरीज को पेश किया था। नई स्मार्टफोन सीरीज के Find X9 Pro में कैमरा यूनिट में बदलाव किया जा सकता है। इसके डिजाइन में भी कुछ सुधार हो सकता है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। Oppo के Find X8 Pro में डुअल टेलीफोटो कैमरा दिए गए थे। Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
Find X8 और Find X8 Pro के शुरुआती प्राइस क्रमशः 69,999 रुपये और 99,999 रुपये के हैं। इन स्मार्टफोन्स में LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का Dimensity 9400 चिप 16 GB तक के LPDDR5X RAM के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में 512 GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है।
पिछले सप्ताह Oppo के K13 5G की भारत में बिक्री शुरू हुई थी। हाल ही में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया गया है। K13 5G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया गया है। K13 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल OV50D40 कैमरा और 2 मेगापिक्सल OV02B1B सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX480 कैमरा है। इसमें AI Clarity Enhancer और AI Reflection जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 6,000 sq mm ग्रेफाइट शीट और 5,700 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के जरिए सिर्फ 30 मिनटों में शून्य से 62 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
TagsOppo Find X9 Pro200 मेगापिक्सलपेरिस्कोप कैमरा200 megapixelperiscope cameraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





