- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Moto G54 5G स्मार्टफोन...
प्रौद्योगिकी
Moto G54 5G स्मार्टफोन को आज से खरीदने का मौका, मिल रही भारी छूट
Admin4
13 Sept 2023 6:55 PM IST

x
नई दिल्ली। मोटोरोला (motorola) ने हाल ही में भारत (India) में अपना मोटो जी54 5जी स्मार्टफोन (smart fone) लॉन्च (launch) किया था। Motorola Moto G54 5G को आज से भारतीय मार्केट (market) में खरीदने (buy) के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। मोटो जी54 5जी देश में 20000 रुपये से कम में 256GB स्टोरेज वाला पहला 5G स्मार्टफोन है। Moto G54 5G में 6000mAh बैटरी, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 6.5 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानें Motorola के इस फोन की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में सबकुछ…
मोटो जी54 5G स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत हैंडसेट को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के जरिए लेने पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल जाएगा
मोटो के इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन को मिंट ग्रीन, पर्ल ब्लू और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
मोटो जी54 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन फुलएचडी+ (2400 × 1080 पिक्सल) रेजॉलूशन दी गई है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 405ppi, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।
मोटोरोला के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए IMG BXM-80256 GPU दिया गया है। मोटो के इस हैंडसेट में 8 व 12 जीबी रैम के साथ 128 व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
Moto G54 5G स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MyIX स्किन के साथ आता है। फोन में ThinkShield फीचर है। फोन को ऐंड्रॉयड 14 पर अपग्रेड किया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन USB 2.0 टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है।
TagsMoto G54 5Gस्मार्टफोनदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





