प्रौद्योगिकी

MacBook Air M2 खरीदने का मौका, Apple के इस फ्लैगशिप Laptop पर हजारों की बचत

Tara Tandi
23 Sept 2024 3:33 PM IST
MacBook Air M2 खरीदने का मौका, Apple के इस फ्लैगशिप Laptop पर  हजारों  की बचत
x
Laptop लैपटॉप न्यूज़: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल (Flipkart BBD Sale) में सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर अच्छे ऑफर्स मिलेंगे। यह सेल 27 सितंबर से सभी ग्राहकों के लिए लाइव होगी। लेकिन प्लस मेंबर्स को 26 सितंबर को ही सेल का अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। इस सेल में Apple MacBook Air M2 को ऑफर्स में खरीदने का अच्छा मौका मिलेगा। Apple लैपटॉप खरीदने वालों को यहां अच्छी बचत हो सकती है। 27 सितंबर से शुरू होने वाली बिग बिलियन डेज़ सेल में सेल से पहले ई-कॉमर्स दिग्गज ने M2 प्रोसेसर वाले MacBook Air पर अच्छे डिस्काउंट का संकेत दिया है।
65000 से कम में MacBook Air M2
सेल में 256GB स्टोरेज वाले MacBook Air M2 की कीमत अब तक की सबसे कम होगी। ग्राहक इसे 64,999 रुपये में खरीद पाएंगे। लैपटॉप की कीमत फिलहाल 95,900 रुपये है। इसका मतलब है कि Flipkart Big Billion Days सेल में लैपटॉप की कीमत 30,000 रुपये कम हो जाएगी।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल ऑफर
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 27 सितंबर 2024 से शुरू होगी। सालाना सेल दिवाली तक लाइव रहने की उम्मीद है। सेल में HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ आसान EMI ऑप्शन मिलेगा। स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर डिस्काउंट दिया जाएगा।
मैकबुक एयर M2 स्पेसिफिकेशन
M2 प्रोसेसर वाला मैकबुक एयर 8 कोर GPU और 8 कोर CPU चिपसेट से लैस है। लैपटॉप में 256GB SSD स्टोरेज के साथ 8GB मेमोरी है। यह M13-इंच रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें macOS Sequoia का सपोर्ट है। यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 18 घंटे का बैकअप दे सकता है।
Next Story