- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo 15 मई को लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Oppo 15 मई को लॉन्च करेगी 20000mAh पावर बैंक फास्ट चार्जिंग
Tara Tandi
13 May 2025 6:58 PM IST

x
Oppo Power Bank टेक न्यूज़: Oppo 15 मई को अपने घरेलू बाजार में Reno 14 सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अब बताया है कि इसके साथ एक नया पावर बैंक भी पेश किया जाएगा, जो 20,000mAh क्षमता का होगा। यह SuperVOOC 45W सुपर फ्लैश चार्ज पावर बैंक होगा। इसमें इनबिल्ट USB-C केबल के साथ इंटीग्रेटेड LED टॉर्च भी मिलेगा, जो तीन ब्राइटनेस मोड्स के साथ आएगा।
Oppo ने नया 20,000mAh पावर बैंक टीज किया है, जिसे 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। SuperVOOC 45W सपोर्ट वाला यह पावर बैंक डिवाइस को तुरंत चार्ज करने का दावा करता है। इसमें इनबिल्ट USB-C केबल मिलती है, जिससे इसके साथ एक केबल लेकर चलने की जरूरत खत्म हो जाएगी। पावर बैंक एक USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट मिलकर तीन डिवाइसेज को एक साथ चार्ज करने में सक्षम होगा। हालांकि, अगर तीनों डिवाइसेज एक साथ चार्ज हो रहे हों तो टोटल आउटपुट कितना होगा, इस पर फिलहाल Oppo ने कुछ नहीं बताया है।
इसे खुद भी तेजी से चार्ज किया जा सकता है, लेकिन चार्जिंग टाइम की डिटेल्स अभी बाहर नहीं आई है। एक और दिलचस्प टच है इसका टॉर्च मोड। इसमें LED फ्लैशलाइट दी गई है, जिसमें तीन लेवल की ब्राइटनेस है।
डिजाइन की बात करें तो इसका मिंट ग्रीन कलर और सेमी-ट्रांसपेरेंट एंड में लाया जाएगा। साइज और वजन का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लुक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कैरी करने लायक होगा, चाहे बैटरी बड़ी हो।
विज्ञापन
इस लॉन्च के साथ Oppo एक और छोटा 22.5W Energy Jelly Power Bank भी लाने वाली है। हालांकि दोनों ही मॉडल फिलहाल चीन-एक्सक्लूसिव लग रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इनकी एंट्री की कोई पुष्टि नहीं है। कीमत की बात करें तो अभी कुछ तय नहीं है। जैसा कि हमने बताया, इन प्रोडक्ट्स को Reno 14 सीरीज के साथ पेश किया जाएगा।
TagsOppo 15 मई लॉन्च20000mAh पावर बैंकफास्ट चार्जिंगOppo 15 May launch20000mAh power bankfast chargingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





