- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ₹2250 सस्ती कीमत पर...
प्रौद्योगिकी
₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन
Tara Tandi
20 Aug 2026 2:07 PM IST

x
नई दिल्ली : अगर आपका बजट ₹40-50 हजार के करीब है और आप नया ओप्पो स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां बीते साल लॉन्च हुए Oppo Reno 14 5G पर फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डील मिल रही है। इसके अलावा ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में देकर अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। आइए Oppo Reno 14 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट, प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 14 5G Price & Offers
Oppo Reno 14 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹44,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,250 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹34,999 हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹35,100 कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।
Oppo Reno 14 5G Specifications
Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 1256x2760 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है। ओप्पो ने अपने फोन में 6,000mAh बैटरी शामिल की है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Tags₹2250 सस्ती कीमत6000mAh बैटरीOppo स्मार्टफोनOppo smartphone with6000mAh battery₹2250 low priceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





