- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 16GB रैम और 6200mAh...
प्रौद्योगिकी
16GB रैम और 6200mAh बिग बैटरी साथ लॉन्च हुई Oppo Reno 14 5G-14 Pro 5G, 80W की दमदार चार्जिंग, जानिए कीमत
Ashish verma
19 May 2025 12:27 PM IST

x
Oppo के ये नए फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करती हैं।
Technology प्रौद्योगिकी: कंपनी ने मार्केट में Oppo Reno 14 5G, Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। फोन में MediaTek Dimensity फ्लैगशिप लेवल के चिपसेट दिए गए हैं। ये 6,200mAh तक की बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी ने दोनों फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये नए स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। Oppo Reno 14 सीरीज में कंपनी ने IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी है। आइए जानते हैं इन नए स्मार्टफोन की कीमत क्या है और इनमें और क्या खास फीचर्स आने वाले हैं। ओप्पो रेनो 14 5G, रेनो 14 प्रो 5G की कीमत, उपलब्धता
चीन में ओप्पो रेनो 14 5G की कीमत CNY 2799 (लगभग Rs. 33,200) से शुरू होती है जिसमें फोन का 12GB + 256GB वैरिएंट आता है। फोन का 16GB + 256GB वैरिएंट CNY 2,999 (लगभग Rs. 35,600) में आता है। 16GB + 512GB वैरिएंट CNY 3,299 (लगभग Rs. 39,100) में आता है। टॉप वैरिएंट 16GB + 1TB स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत CNY 3,799 (लगभग Rs. 45,100) है। कंपनी ने फोन को मरमेड, पिनेला ग्रीन और रीफ ब्लैक कलर में लॉन्च किया है।
ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G की कीमत 12GB+256GB वाले शुरुआती वेरिएंट के लिए CNY 3,499 (लगभग Rs. 41,500) है। टॉप वेरिएंट 16GB+1TB स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत CNY 4,499 (लगभग Rs. 53,400) है। फोन को कैला लिली पर्पल, मरमेड और रीफ ब्लैक रंगों में पेश किया गया है। ओप्पो रेनो 14 5G स्मार्टफोन सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। बिक्री 23 मई से शुरू होगी।
ओप्पो रेनो 14 5G, रेनो 14 प्रो 5G के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन
ओप्पो रेनो 14 5G और रेनो 14 प्रो 5G में क्रमशःये नए स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करते हैं।
6.59-इंच और 6.83-इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इसकी ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। कंपनी ने फोन पर ओप्पो क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया है। ओप्पो रेनो 14 5G और रेनो 14 प्रो 5G में क्रमशः मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 और मीडियाटेक डाइमेंशन 8450 चिपसेट हैं। दोनों फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 1TB UFS 3.1 स्टोरेज है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 स्किन पर काम करते हैं।
ओप्पो रेनो 14 5G सीरीज के कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन (OIS) कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप शूटर (3.5X ऑप्टिकल जूम) और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बेस रेनो 14 5G मॉडल में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है जबकि प्रो वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। ओप्पो रेनो 14 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि प्रो वेरिएंट में 6,200mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। प्रो मॉडल 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्ज को भी सपोर्ट करता है। दोनों हैंडसेट को IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB टाइप-C को सपोर्ट करता है।
TagsOppo Reno 14 Pro 5GOppo Reno 14 Pro 5G FeaturesOppo Reno 14 Pro 5G LaunchOppo Reno 14 Pro 5G PriceOppo Reno 14 5GOppo Reno 14 5G FeaturesOppo Reno 14 5G LaunchOppo Reno 14 5G PriceOppo Reno 14 5G seriesओप्पो रेनो 14 प्रो 5जीओप्पो रेनो 14 प्रो 5जी फीचर्सओप्पो रेनो 14 प्रो 5जी लॉन्चओप्पो रेनो 14 प्रो 5जी कीमतओप्पो रेनो 14 5जीओप्पो रेनो 14 5जी फीचर्सओप्पो रेनो 14 5जी लॉन्चओप्पो रेनो 14 5जी कीमतओप्पो रेनो 14 5जी सीरीजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारJantaHindi news
Next Story





