- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo Pad SE टैबलेट 11...
प्रौद्योगिकी
Oppo Pad SE टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले, 9340mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च
Tara Tandi
15 May 2025 6:58 PM IST

x
Oppo Pad SE Tablet टेक न्यूज़: Oppo Pad SE को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 11 इंच के 2K डिस्प्ले से लैस है। जिसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस है और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 9340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इस टैबलेट में AI असिस्टेंस के लिए Google Gemini का इंटीग्रेशन किया है। यह डिवाइस एंटी रिफ्लेक्टिव मैटे फिनिश के साथ आता है जो आंखों को आराम देता है और अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी यह यूजर के लिए आरामदेय रहता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Oppo Pad SE Price
Oppo Pad SE को कंपनी ने मलेशियाई मार्केट में पेश किया है जिसकी कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए MYR 699 (लगभग 14,000 रुपये) है। टैबलेट को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट्स- Starlight Silver और Twilight Blue में लॉन्च किया है। Oppo Pad SE Website से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
Oppo Pad SE Specifications
Oppo Pad SE में 11 इंच साइज का 2K LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो क्लियर विजुअल्स और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। डिस्प्ले में एंटी रिफ्लेक्टिव मैटे फिनिश है जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी आंखों के लिए आरामदेय रहती है।
यह टैबलेट 9340mAh की बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। मल्टीटास्किंग के लिए Google Gemini का सपोर्ट इसमें दिया गया है। इसके अलावा फाइल ट्रांसफर करने जैसे कामों के लिए इसमें O+ Connect फीचर का सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट में App Relay, Multi-Screen Connect, और Multi-Window Display जैसे फीचर्स भी हैं जिनकी मदद से यूजर अलग-अलग डिवाइसेज पर आसानी से काम कर सकता है और एप्स को एकसाथ मैनेज कर सकता है।
इस टैबलेट में कंपनी ने एक खास Kids Mode दिया है जो कि बच्चों को YouTube Kids का कंट्रोल्ड एक्सेस देता है। इसमें पेरेंट्स यूसेज टाइम लिमिट को कंट्रोल कर सकते हैं और कंटेंट को प्रतिबंधित भी कर सकते हैं। इसका आई प्रोटेक्शन फीचर बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ने से बचाता है।
TagsOppo Pad SE टैबलेट11 इंच डिस्प्ले9340mAh बैटरी33W फास्ट चार्जिंग लॉन्चOppo Pad SE tablet11 inch display9340mAh battery33W fast charging launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





