प्रौद्योगिकी

Oppo Pad Mini भारत में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी

Tara Tandi
9 Oct 2026 5:32 PM IST
Oppo Pad Mini भारत  में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
x
नई दिल्ली: Oppo Pad Mini भारत समेत दुनियाभर के कई मार्केट्स में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी का कॉम्पेक्ट टैबलेट धांसू फीचर्स कैरी करता है। घरेलू मार्केट में धूम मचाने के बाद टैबलेट को कंपनी इंडोनेशिया, मलेशिया जैसी मार्केट्स में भी उतारने जा रही है। कंपनी ने सभी मार्केट्स के लिए अपने अधिकारिक हैंडल से टैबलेट के लॉन्च को टीज कर दिया है। आइए जानते हैं कैसा होगा Oppo Pad Mini ग्लोबल मॉडल।
Oppo Pad Mini Global Launch Price
Oppo Pad Mini को कंपनी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो ने अधिकारिक रूप से टैबलेट के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। मलेशिया में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर टैबलेट को प्राइसिंग के साथ लिस्ट कर दिया गया है। इसकी कीमत RM 999,999 मलेशियन रिंगट है। टैबलेट की लॉन्च डेट 22 अक्टूबर बताई गई है। वहीं, थाईलैंड में भी इसे कंपनी ने प्राइसिंग के साथ लिस्ट किया है। टैबलेट की कीमत 99,999 थाई बाहट है।
भारतीय मार्केट की बात करें तो कंपनी ने अधिकारिक X हैंडल पर इसे टीज किया है। कंपनी ने डिस्प्ले फीचर को टीज किया है। यह मैटे डिस्प्ले में पेश किया जाएगा। इसके अलावा अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। टैबलेट को कंपनी ने सिंगल कलर में टीज किया है। तीनों ही मार्केट्स में यह लैवेंडर पर्पल में ही दिखाया गया है। जबकि चाइनीज मॉडल को कंपनी ने तीन रंगों में उतारा था जिसमें ब्लैक और ग्रीन शेड्स को भी शामिल किया गया था।
सिंगापुर में भी कंपनी ने Instagram पर टैबलेट का लॉन्च टीज कर दिया है। टैबलेट में 8GB रैम बताई गई है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। टैबलेट अगर चाईनीज वेरिएंट की स्पेसिफिकेशंस ही कैरी करता है तो इसमें 8000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। रियर में यह 13MP कैमरा से लैस हो सकता है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसमें AMOLED डिस्प्ले 8.8 इंच साइज में आ सकता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट आने की संभावना है।
Next Story