प्रौद्योगिकी

OPPO : भारत में लॉन्च होगा OPPO F27 Pro Plus स्मार्टफोन

Tara Tandi
7 Jun 2024 12:15 PM GMT
OPPO : भारत में लॉन्च होगा OPPO F27 Pro Plus स्मार्टफोन
x
OPPO smartphone मोबाइल न्यूज़ : भारतीय बाजार में कई दिग्गज फोन निर्माता कंपनियां हैं जो अपने शानदार हैंडसेट बाजार में उतारती रहती हैं। उन्हीं कंपनियों में से एक है ओप्पो, जो लोगों के बीच मिड-रेंज फोन के लिए जानी जाती है। कई तरह के फीचर्स के साथ अपने बजट फ्रेंडली फोन पेश करने वाली कंपनी ओप्पो जल्द ही भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। अपकमिंग ओप्पो F27 प्रो प्लस 5G की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई है और लॉन्च से पहले इसके कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं। हैंडसेट का लुक, तस्वीर, फीचर्स और कीमत तो सामने आ गई है, लेकिन अभी इस बारे में कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
आइए जानते हैं ओप्पो F27 प्रो प्लस 5G के बारे में विस्तार से।
ओप्पो ने F27 प्रो प्लस 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर इसका एक माइक्रो पेज भी बनाया गया है और वहां भी लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, Oppo F27 Pro Plus 5G को भारत में 13 जून 2024 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट के अलावा कंपनी ने डिज़ाइन, कलर ऑप्शन समेत कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।
OPPO F27 Pro+ डिज़ाइन
जानकारी के लिए बता दें कि Oppo A3 Pro को अप्रैल में चीनी मार्केट में पेश किया गया था, जिसे Oppo F27 Pro Plus 5G के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर जाना जा रहा है। कहा जा रहा है कि Oppo F27 Pro Plus का डिज़ाइन Oppo A3 Pro से मिलता-जुलता है। साथ ही, कुछ स्पेसिफिकेशन Oppo A3 Pro जैसे होंगे।
OPPO F27 Pro Plus की भारत में कीमत और उपलब्धता
Oppo F27 Pro Plus 5G को डस्क पिंक और मिडनाइट नेवी जैसे दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। फोन के दो वेरिएंट होंगे- 8GB + 128GB और 8GB + 256GB रैम। कहा जा रहा है कि यह फोन एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 25000 रुपये से लेकर 35000 रुपये के बीच हो सकती है। Oppo F27 Pro Plus 5G स्मार्टफोन को भारत में Oppo की आधिकारिक साइट और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Oppo F27 Pro+ 5G की खास स्पेसिफिकेशन
Oppo ने अपकमिंग 5G फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की है। यह फोन धूल और पानी से बचाने के लिए IP69, IP68 और IP66 सर्टिफाइड है। फोन में 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन होगी, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ होगी। फोन का वजन 177 ग्राम होगा और यह 7.89 mm मोटा होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए Oppo A3 Pro जैसे ही हो सकते हैं। संभावना है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी, जिसे 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 6.7 इंच का हो सकता है, जो 120Hz फुल-एचडी+ AMOLED कर्व्ड स्क्रीन के साथ हो सकता है। फिलहाल फोन के बारे में आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।
Next Story