- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo ने लॉन्च किया...
प्रौद्योगिकी
Oppo ने लॉन्च किया Reno 14F 5G, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट, जानें प्राइस
Tara Tandi
25 Jun 2025 7:25 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo ने Reno 14F 5G को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Oppo Reno 14F 5G का प्राइस, उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को ताइवान की ई-कॉमर्स साइट TW Forwardmall पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस NTD 14,300 (लगभग 41,870 रुपये), 12 GB + 256 GB का NTD 15,200 (लगभग 44,510 रुपये) और 12GB + 512GB वाले वेरिएंट का NTD 22,700 (लगभग 66,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Opal Blue, Luminous Green और Glossy Pink कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Reno 14F 5G के स्पेसिफिकेशंस
डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080x2,372 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड कंपनी के ColorOS 15 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Reno 14F 5G की 6,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फोटोग्राफी फीचर्स भी दिए गए हैं। इन फीचर्स में AI Flash, Livephoto और AI Flash Image शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,290 mm sq वेपर चैंबर है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, GPS और QZSS के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास और गायरोस्कोप जैसे सेंसर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 158.12 x 74.97 x 7.78 mm और भार लगभग 180 ग्राम का है। इस स्मार्टफोन को जल्द कुछ अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है।
TagsOppo लॉन्चReno 14F 5GSnapdragon 6 Gen 1 चिपसेटOppo launchSnapdragon 6 Gen 1 chipsetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





