- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo लॉन्च Find N5,...
प्रौद्योगिकी
Oppo लॉन्च Find N5, 8.12 इंच इनर डिस्प्ले, 5,600mAh डुअल-सेल बैटरी
Tara Tandi
21 Feb 2025 4:38 PM IST

x
Oppo टेक न्यूज़ : चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह लगभग दो वर्ष पहले पेश किए गए Find N3 की जगह लेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं।
इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस SGD 2,499 (लगभग 1,61,100 रुपये) का है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Find N5 को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm की है। इसकी बिक्री 28 फरवरी से सिंगापुर में शुरू होगी। इसे Misty White और Cosmic Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Oppo Find N5 के स्पेसिफिकेशंस
डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 8.12 इंच 2K (2,480 x 2,248 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। इनकी इनर स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स रेट 240 Hz का है और यह 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए TÜV Rheinland का मिनिमाइज्ड क्रीज सर्टिफिकेशन मिला है। इसके डिस्प्ले पर अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन 6.62 इंच 2K (2,616 x 1,140 पिक्सल) की है।
Find N5 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट 16 GB के LPDDR5X RAM और 512 GB की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ दिया गया है। इस चिप से AI परफॉर्मेंस में 45 प्रतिशत तक सुधार बताया गया है। इसमें Adreno 830 GPU है। इस स्मार्टफोन में AI सर्च, Call Summary और AI Toolbox जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा AI Clarity Enhance, AI Erase और AI Unblur जैसे फोटो एडिटिंग फीचर्स दिए गए हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Hasselblad ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन (EIS) के साथ 50 मेगापिक्सल f/1.8 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल f/2.7 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल हैं। इसके दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,600 mAh डुअल-सेल बैटरी 80 W SUPERVOOC (वायर्ड) और 50 W AIRVOOC (वायरलेस) चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
TagsOppo लॉन्च Find N58.12 इंच इनर डिस्प्ले5600mAh डुअल-सेल बैटरीOppo launches Find N58.12-inch inner display600mAh dual-cell batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





