- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo K14x 5G vs...
प्रौद्योगिकी
Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Tara Tandi
19 Feb 2026 5:59 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Oppo ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy F70e 5G और Realme P3 Lite 5G से हो रही है। Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर आता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme P3 Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। आइए Oppo K14x 5G, Samsung Galaxy F70e 5G और Realme P3 Lite 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G
कीमत
OPPO K14x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Realme P3 Lite 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की 12,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। वहीं Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1604 पिक्सल, डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
बैटरी बैकअप
Oppo K14x 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme P3 Lite 5G की 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo K14x 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड कलर ओएस 16 पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। वहीं Realme P3 Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 काम करता है।
प्रोसेसर
Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Realme P3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप
Oppo K14x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme P3 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Oppo K14x 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme P3 Lite 5G में 4G, 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





