- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo K13x 5G जल्द होगा...
प्रौद्योगिकी
Oppo K13x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 15,000 रुपये से कम प्राइस
Tara Tandi
17 Jun 2025 4:14 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का K13x 5G अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसे 4 GB और 6 GB के RAM के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। यह 15,000 रुपये से कम के सेगमेंट में लाया जाएगा।
कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि K13x 5G को 23 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम का होगा। इसकी बिक्री केवल ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को Midnight Violet और Sunset Peach कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 होगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS पर चलेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के कथित रिटेल बॉक्स की इमेज को शेयर किया गया था। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स हैं। इसके सेंटर में टॉप पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। इस स्मार्टफोन में AI सपोर्ट वाली 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसमें AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Clarity Enhancer जैसे AI सपोर्ट वाले फीचर्स मिलेंगे। इसे देश में कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
इस सीरीज के K13 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 19,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 और 7,000 mAh की बैटरी है। कंपनी के K12x 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। इसमें 6.67 इंच HD+ (1,604 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।
TagsOppo K13x 5G जल्दभारत लॉन्चकम प्राइसOppo K13x 5G soonIndia launchlow priceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





