- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo K13x 5G आज हो रहा...
प्रौद्योगिकी
Oppo K13x 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Tara Tandi
23 Jun 2025 7:55 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Oppo आज भारतीय बाजार में Oppo K13x 5G को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही आगामी स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया हुआ है। आगामी फोन 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आएगा। इसमें 4GB और 6GB रैम का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि K13X 5G अपनी कैटेगरी में सबसे दमदार बिल्ड क्वालिटी प्रदान करता है। आइए Oppo K13x 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo K13x 5G लॉन्च
Oppo K13x 5G भारतीय बाजार में आज यानी कि 23 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लॉन्च इवेंट देख सकते हैं। Oppo ने कहा कि देश में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। यह फोन मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच कलर ऑप्शन में आएगा। इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी।
Oppo K13x 5G Specifications (Expected)
Oppo K13x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होगा। इसमें 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के सपोर्ट के साथ 4GB और 6GB रैम मिलेगी। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा। इसमें Google Gemini और AI सारांश, AI रिकॉर्डर और AI स्टूडियो जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में 45W सुपरVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। कैमरा सेटअप के लिए K13x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का एआई बेस्ड डुअल रियर कैमरा होगा। यह एआई इरेजर, एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर और एआई क्लैरिटी एन्हांसर जैसे फीचर्स का सपोर्ट करेगा।
इससे पहले Oppo ने खुलासा किया था कि आगामी K13x 5G में AM04 हाई-स्ट्रेंथ एल्युमीनियम अलॉय मिडिल फ्रेम और 360 डिग्री डैमेज प्रूफ आर्मर बॉडी आएगी। इसे MIL-STD 810-H शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलेगा। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग है। फोन SGS गोल्ड ड्रॉप-रेसिस्टेंस और SGS मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन के साथ भी आएगा। K13x 5G बिल्ड सी स्पंज पर बेस्ड बायोमिमेटिक स्पॉन्ज शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम का उपयोग करता है, जिसको लेकर दावा है कि यह शॉक रेजिस्टेंस को बेहतर बनाता है। फोन के डिस्प्ले में स्प्लैश टच और ग्लोव टच मोड के साथ-साथ क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन है।
TagsOppo K13x 5Gभारत लॉन्चअनुमानित कीमतस्पेसिफिकेशंसIndia launchexpected pricespecificationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





