- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo K13 Turbo, Turbo...
प्रौद्योगिकी
Oppo K13 Turbo, Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा से लेकर ऐसे होंगे फीचर्स
Tara Tandi
25 Jun 2025 7:49 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Oppo कथित तौर पर अपनी K-सीरीज लाइनअप में विस्तार करने का प्लान कर रहा है। इसमें टर्बो सीरीज वाले दो मॉडल शामिल होंगे। हाल ही में आई लीक के अनुसार, आगामी Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro चीन में इस जुलाई में लॉन्च होने वाले हैं। यहां हम आपको Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro Specifications
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि K13 Turbo और K13 Turbo Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.8 इंच की LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
प्रोसेसर होंगे अलग-अलग
दोनों फोन चिपसेट और कूलिंग सिस्टम में अलग-अलग हो सकते है। K13 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जबकि, K13 Turbo Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 उपयोग किया जाएगा। K13 Turbo Pro में गेमिंग या हैवी मल्टीटास्किंग सेशन के दौरान परफॉर्मेंस बरकरार रखने में मदद करने के लिए एक एक्टिव कूलिंग फैन भी शामिल होने की संभावना है।
लुक की बात करें तो दोनों ही फोन तीन कलर्स में आएंगे। K13 Turbo नाइट व्हाइट, ब्लैक वॉरियर और फर्स्ट पर्पल में उपलब्ध होगा, जबकि K13 Turbo Pro नाइट सिल्वर,ब्लैक वॉरियर और फर्स्ट पर्पल में आएगा। फोन में सामान्य से बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है, हालांकि लीक में सटीक नंबर का खुलासा नहीं हुआ है।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया गया है कि Oppo K13 Turbo Pro में कूलिंग फैन को सीधे कैमरा मॉड्यूल में इंटीग्रेट किया जाएगा। K13 Turbo की पर्पल फिनिश में एक कथित हैंड्स ऑन फोटो हाल ही में ऑनलाइन सामने आई थी, जिसमें फोन के डिजाइन पता चला है। फोन में RGB लाइटिंग के साथ प्लास्टिक मिड-फ्रेम होगा। धूल और पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग होगी। फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए शॉर्ट फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने होने की उम्मीद है।
TagsOppo K13 TurboTurbo Pro स्पेसिफिकेशंस लीक50MP कैमरा फीचर्सTurbo Pro Specifications Leaked50MP Camera Featuresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





