- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo Find X10 लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ
Tara Tandi
18 July 2026 5:29 PM IST

x
नई दिल्ली : Oppo Find X10 का लॉन्च अब एक कदम नजदीक हो गया है। फोन को घरेलू मार्केट में एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त होने की खबर है। फोन के इस लीक के साथ इसके बारे में कुछ धांसू स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। यह मीडियाटेक के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में Dimensity 9600 Pro चिप मिलने की संभावना है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बनी है। आइए जानते हैं डिटेल में।
Oppo Find X10 फोन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन को चीन में SRRC सर्टिफिकेशन मिला है। यहां पर फोन का मॉडल नम्बर PMW110 बताया गया है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via)का कहना है कि यह Oppo Find X10 ही है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में N79 5G बैंड का सपोर्ट दिया गया है। फोन के प्रोसेसर के बारे में अहम खुलासा यहां हुआ है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट से लैस होकर आ सकता है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना होगा।
फोन में 200 मेगापिक्सल का HPC कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर ने कहा है कि फोन को कंपनी सितंबर के अंत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज में चार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। इनका स्क्रीन साइज 6.32 इंच से लेकर 6.89 इंच तक जा सकता है। कहा गया है कि फोन में बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं जिनके लिए इनमें LIPO बेजेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है।
हाल ही में भारत में Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च किया गया था। फोन में 6.82 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Find X9 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा है।
TagsOppo Find X10 लॉन्च200MP कैमराDimensity 9600 Pro चिपसेटOppo Find X10 launched200MP cameraDimensity 9600 Pro chipset.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





