- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo Find X10 सीरीज का...
प्रौद्योगिकी
Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट
Tara Tandi
23 July 2026 7:47 PM IST

x
नई दिल्ली: Oppo Find X10 सीरीज अपने लॉन्च से पहले लगातार सुर्खियों में है। कंपनी की यह सीरीज पॉपुलर Oppo Find X9 की सक्सेसर होगी। सीरीज में कंपनी कई मॉडल्स शामिल कर सकती है। इनमें स्टैंडर्ड Oppo Find X10, Oppo Find X10 Pro, और Oppo Find X10 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। अब इस सीरीज के डिजाइन को लेकर एक नया लीक सामने आया है। अपडेट कहता है कि स्मार्टफोन सीरीज में कैमरा लेआउट बदल कर आ सकता है। इसी के साथ कई और अपग्रेड हार्डवेयर में बताए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Oppo Find X10 सीरीज के लॉन्च से पहले नया लीक सामने आया है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से फोन के प्रोटोटाइप को लेकर नया खुलासा (via) किया गया है। कहा गया है कि फोन में कैमरा लेआउट नए डिजाइन में आ सकता है। सीरीज की EVT इंजीनियरिंग यूनिट्स के इमेज सामने आए हैं। सीरीज में कैमरा मॉड्यूल Find X9s Pro के जैसा बताया गया है। यह वाइड हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल में होगा जो कि सर्कुलर मॉड्यूल की जगह ले सकता है।
कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर नजर आ रहे हैं जो बाईं ओर दिए गए हैं। LED फ्लैश के साथ एक मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी बताया गया है जो कि दाईं तरफ मौजूद बताए गए हैं। टिप्स्टर ने फोन के कलर्स को लेकर दावा किया है कि इसमें व्हाइट, ओरेंज, और स्यान शेड्स आ सकते हैं। साथ ही कंपनी एक कस्टमाइजेबल AI बटन देने वाली है। लीक हुई फोटो में तीन इंजीनियरिंग यूनिट्स दिखाई गई हैं जिन्हें Find X10, Find X10 Pro, और Find X10 Pro Max कहा गया है।
Oppo Find X10 को लेकर आई हालिया रिपोर्ट में फोन के अहम स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। जिसके अनुसार, फोन में बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं जिनके लिए इनमें LIPO बेजेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। डिवाइस में N79 5G बैंड का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट से लैस होकर आ सकता है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। फोन में 200 मेगापिक्सल का HPC कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर ने कहा है कि सीरीज को कंपनी सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





