- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo Find N6 जल्द होगा...
प्रौद्योगिकी
Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
Tara Tandi
11 March 2026 7:53 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का नया बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले सप्ताह इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find N6 में बहुत कम क्रीज होगी। यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किए गए Oppo Find N5 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी के AI Pen के लिए सपोर्ट होगा।
Oppo Find N6 को 17 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ 'जीरो-फील क्रीज' टेक्नोलॉजी पेश की जा रही है। इससे फोल्डेबल डिस्प्ले में विजुअल और टेक्टाइल एक्सपीरिएंस में सुधार होगा। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी फोल्डेबल iPhone को लॉन्च करने की योजना है।
हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में स्क्रीन पर क्रीज एक बड़ी समस्या मानी जाती है। Oppo ने बताया है कि वह पिछले कुछ वर्षों से इस समस्या के समाधान पर कार्य कर रही है। Oppo Find N6 में जीरो-फील क्रीज होगी, जिससे इसमें फोल्ड लाइन सामान्य इस्तेमाल के दौरान बहुत कम दिखेगी। कंपनी ने कहा है कि इस डिजाइन से विजुअल्स और टच रिस्पॉन्स में सुधार होगा। इसके साथ ही Oppo Find N6 के सबसे थिन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में शामिल होने का दावा किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसका डिजाइन सामान्य बार-स्टाइल स्मार्टफोन्स के समान एर्गोनॉमिक्स की पेशकश करेगा, जिससे अधिक इस्तेमाल करने पर भी ग्रिप में परेशानी नहीं होगी।
आगामी स्मार्टफोन में Cosmos Ring कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसमें 200 मेगापिक्सल Hasselblad Ultra-Clear कैमरा सिस्टम होगा। Oppo Find N6 को Blossom Orange और Stellar Titanium कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Oppo के AI Pen के लिए सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, इस AI Pen को अलग से खरीदना होगा। Oppo Find N5 में 8.12 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (2,480 x 2,248 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके अलावा 6.62 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले (2,616 x 1,140 पिक्सल्स) दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Oppo Find N5 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





