- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo Find N6 में...
प्रौद्योगिकी
Oppo Find N6 में मिलेगी क्वाड कैमरा यूनिट, Danxia कलर इमेजिंग लेंस
Tara Tandi
28 Feb 2026 7:20 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find N6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Oppo Find N6 में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo के एग्जिक्यूटिव Zhou Yibao ने बताया है कि यह Hasselblad ट्यून्ड 200 मेगापिक्सल के क्वाड कैमरा सेटअप वाला एकमात्र फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसमें कंपनी का प्रॉपराइटरी Danxia कलर इमेजिंग लेंस दिया जाएगा। इससे पहले Oppo Find X9 सीरीज में इस लेंस का इस्तेमाल किया गया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच LTPO UTG 2K इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है।
Oppo Find N6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को TÜV Rheinland की टेस्टिंग में 'सबसे फ्लैट' फोल्डेबल स्मार्टफोन कहा गया है। इसमें टाइटेनियम एलॉय हिंज और अलग मेमोरी ग्लास सॉल्यूशन हो सकता है जिससे क्रीज की विजिबिलिटी कम होगी और ड्यूरेबिलिटी में सुधार होगा। शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर एक यूजर ने कथित तौर पर Oppo Find N6 का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें यह स्मार्टफोन का इनर डिस्प्ले लगभग बिना क्रीज के दिख रहा है। इसे अनफोल्ड करने पर बहुत कम क्रीज है।
पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo Find N5 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





