- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo Find N6 में होगी...
प्रौद्योगिकी
Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग
Tara Tandi
16 Feb 2026 7:26 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Oppo Find N6 कंपनी का नया फोन होगा जिसे लेकर लीक्स सामने आने लगे हैं। यह फोन फोल्डेबल कैटिगरी में नया एडिशन हो सकता है। ओप्पो की ओर से भले ही फोन को लेकर अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फोन को एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा यह विभिन्न मार्केट्स के लिए भी सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। Oppo Find N6 लॉन्च से पहले इसके अहम स्पेसिफिकेशंस गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Oppo Find N6 के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। फोन को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिलने वाला है। हालांकि यह 7-कोर वर्जन हो सकता है। इसमें दो प्राइमरी कोर, और 5 परफॉर्मेंस कोर देखने को मिल सकते हैं। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए फोन में Adreno 840 GPU देखने को मिल सकता है।
Geekbench पर फोन ने 24,103 OpenCL स्कोर किया है। वहीं, सीपीयू परफॉर्मेंस देखें तो सिंगल कोर टेस्ट में इसे 3,524 पॉइंट्स मिले हैं। जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 9,090 पॉइंट्स मिले हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ लॉन्च होने वाला है। फोन में 16GB की रैम बताई गई है। यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। यह फोन इससे पहले आए Find N5 का सक्सेसर होगा।
Oppo Find N5 से अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस यहां पर देखने को मिल सकते हैं। ओप्पो का Find N5 बड़े डिस्प्ले के साथ आता है जो कि 8.12 इंच का LTPO OLED पैनल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। Oppo Find N5 में Snapdragon 8 Elite (3nm) चिपसेट दिया गया है। ओप्पो के फोन में 5600mAh की बैटरी लगी है। यहां पर 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





