- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo F35 Pro में हो...
प्रौद्योगिकी
Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Tara Tandi
5 Aug 2026 7:58 PM IST

x
नई दिल्ली: चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। देश में इस वर्ष अप्रैल में Oppo F33 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इसके बाद Oppo F35 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में Oppo F35 Pro भी शामिल हो सकता है। यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में Oppo F35 सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के Oppo F35 Pro का प्राइस 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हो सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। यह इस सप्ताह लॉन्च होने वाले Vivo S2 को टक्कर दे सकता है।
इस सप्ताह की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 330 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 10,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo F35 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo F35 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





