प्रौद्योगिकी

Oppo A3i Plus फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम 50MP कैमरा, जानें कीमत

Tara Tandi
16 Feb 2025 2:46 PM IST
Oppo A3i Plus फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम 50MP कैमरा,  जानें कीमत
x
Oppo A3i Plus टेक न्यूज़ : Oppo ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A3i Plus लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन चाइनीज मार्केट में पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Oppo A3i Plus price
Oppo A3i Plus को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके 12 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 1299 युआन (लगभग 15,500 रुपये) है। जबकि 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 1499 युआन (लगभग 17,800 रुपये) है। फोन के लिए JD.com पर प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सेल 17 फरवरी से शुरू हो होगी। इसे पाइन ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल, और इंक ब्लैक जैसे वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
Oppo A3i Plus specifications
Oppo A3i Plus में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 2412×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.7% है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के अनुसार, फोन को गीले या चिकने हाथों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में इसका टच रेसपॉन्सिव रहता है।
फोन Snapdragon 695 चिपसेट से लैस है जिसके साथ में 12 जीबी रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। Oppo A3i Plus में एंड्रॉयड आधारित ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें कई फीचर्स हैं जिनमें कॉल के लिए वॉयस एनहांसमेंट, AI पावर्ड इमेज एक्सट्रेक्शन आदि।
कैमरा की बात करें तो रियर में डुअल कैमरा मिलता है। मेन लेंस 50MP का है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। इसमें नाइट फोटोग्राफी, फास्ट कैप्चर टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है।
Next Story