प्रौद्योगिकी

ओपनआई ने की एक लाख डॉलर के दस पुरस्कारों की घोषणा

jantaserishta.com
26 May 2023 2:00 PM IST
ओपनआई ने की एक लाख डॉलर के दस पुरस्कारों की घोषणा
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| माइक्रोसॉफ्ट समर्थित चैटजीपीटी के डेवलपर ओपनआई ने 10 पुरस्कार (एक लाख डॉलर प्रत्येक) को पेश किया है। इसे आर्टिफिशियल जनरल इंटेलीजेंस (एजीआई) को बढ़ावा देने के लिए एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस पहल के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के काम करने के उन तरीकों के बारे में जानकारी जुटानी है, जिससे एआई के काम करने के बुरे अनुभवों का जाना जा सके।
कंपनी ने गुरुवार को जारी अपने एक आधिकारिक बयान में कहा कि फिलहाल शुरुआती प्रयोगों का यह मतलब नहीं है कि हम किसी नतीजे पर पहुंचने की जल्दबाजी में हैं। हम चाहते हैं कि एक ऐसे उपकरण यानी टूल लेकर आएं, जिससे आने वाले समय में लोकतांत्रिक मूल्यों को जोड़ते हुए फैसले लिए जा सकें।
ओपनआई ग्रांट में भाग लेने की अंतिम तारीख 24 जून है। इसमें चयनित लोगों को 20 अक्टूबर तक एक पब्लिक रिपोर्ट प्रकाशित करना होगा। इसके अलावा एक प्रोटोटाइप भी बनाना होगा, जिसमें कम से कम 500 लोगों के फीडबैक होंगे। पब्लिक रिपोर्ट में उन लोगों की प्रतिक्रियाओं को भी शामिल करना होगा।
ओपनआई के मुताबिक, "हमारा प्राथमिक उद्देश्य इनोवेशन को बढ़ावा देना है। हमें एआई के काम करने के तौर-तरीकों में भी सुधार करने की जरुरत है। यह तभी होगा जब विभिन्न विचारों के लोगों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर एआई के व्यवहार में बदलाव किया जा सके। हम चाहते हैं कि एआई के जरिए समूची मानवता को मदद पहुंचाई जाए।"
हालिया प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सैम ऑल्टमैन की ओपनआई ने दूसरे एआई स्टार्टअप्स के लिए 175 मिलियन डॉलर की वित्तीय मदद की घोषणा की थी। इसमें माइक्रोसॉफ्ट और दूसरे निवेशकों की पूंजी भी शामिल है। बता दें कि ओपनआई पहले से ही एआई स्टार्टअप्स में निवेश करती रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ओपनआई ने हाल ही में 27 से 29 बिलियन डॉलर मूल्य (300 मिलियन डॉलर) शेयरों की बिक्री की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story